फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने से टली भाकियू टिकैत की त्रिपक्षीय वार्ता

Fri, 13 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता बृहस्पतिवार को स्थगित हो गई। संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण वार्ता नहीं हो सकी। अब एसडीएम मयंक कुंडू की उपस्थिति में मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान तहसील पहुंचे। यहां एसडीएम मयंक कुंडू की मौजूदगी में तहसील सभागार में वार्ता शुरू होने का इंतजार किया गया। काफी देर तक अन्य विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी।
इस दौरान भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि मंगलवार को होने वाली वार्ता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे किसानों की समस्याओं, लंबित मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उनका समाधान कराया जा सके। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें