फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: मुरादाबाद से बेंगलुरु तक सफर होगा आसान, बरेली से मिलेगी सीधी ट्रेन, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Tue, 25 Aug 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने की सुविधा में इजाफा होगा। लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन अब 19 सितंबर से साप्ताहिक नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इससे मुरादाबाद के यात्रियों को दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु जाने वाले मुरादाबाद के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लालकुआं से बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। मुरादाबाद के यात्रियों को बेंगलुरु जाने के लिए पहले बरेली पहुंचना होगा। यहां से उन्हें बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या (15302) लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस 19 सितंबर से साप्ताहिक चलेगी। वापसी में (15301) बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 22 सितंबर से चलेगी। लालकुआं से चलने वाली ट्रेन बरेली जंक्शन पर शाम 7:47 से 7:52 बजे तक रुकेगी।

इसके बाद बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 3:25 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में बेंगलुरु से ट्रेन सुबह 7:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन


अभी तक मुरादाबाद या बरेली से बेंगलुरू के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। जबकि बेंगलुरू की आईटी कंपनियों में नौकरी करने वाले तमाम युवा आवागमन करते हैं। उन्हें दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। बरेली से बेंगलुरू के लिए स्पेशल ट्रेन चलने के बाद मुरादाबाद के लोग भी लोग लगातार इसे नियमित किए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

टनकपुर-अछनेरा ट्रेन भी नियमित
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि टनकपुर-अछनेरा के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को भी 31 अगस्त से नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। (15094) टनकपुर-अछनेरा और 15093 अछनेरा-टनकपुर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। टनकपुर से चलकर ट्रेन पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस और मथुरा होते हुए अछनेरा पहुंचेगी। बरेली जंक्शन पर इसका ठहराव सुबह 6:35 से 6:37 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें