मुरादाबाद। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महापौर विनोद अग्रवाल और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के साथ आईसीसीसी का निरीक्षण किया।
इस दाैरान नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शहर के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल सेंटर से जोड़े गए हैं। इससे अपराधों में कमी आई है और महिलाओं, संपत्ति आदि की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। साथ ही नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड जैसे विभाग भी इन कैमरे की मदद लेकर अपनी योजनाओं संबंधी तमाम सुविधाएं प्राप्त करते हैं।
परिवहन मंत्री ने कंट्रोल सेंटर में वॉटर सप्लाई स्काडा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने परिवहन मंत्री को बताया कि इस परियोजना की मदद से शहरी क्षेत्र के सभी ट्यूबवेल और पंपहाउस की जलापूर्ति का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। साथ ही कंट्रोल सेंटर से कूड़ा उठाने वाली मशीन पर जीपीएस लगाकर उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
परिवहन मंत्री ने इन परियोजनाओं की सराहना करते हुए स्मार्ट सिटी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले एक वर्ष में हुए सभी कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार कर उन्हें भेजें। इन कार्यों को वह मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, ताकि यहां के कार्यों को उदाहरण के रूप में पेश किया जाए और अन्य जनपदों में भी इसी तरह के विकास कार्य हों।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब