फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवहन विभाग का सर्वर ठप, वाहन संबंधी काम अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग का सर्वर पिछले एक सप्ताह से ठप होने की वजह से वाहनों की फिटनेस, ट्रांसफर, परमिट जैसे काम बंद पड़े हैं। आवेदकों का कहना है कि कई दिनों से परिवहन विभाग का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में रोज 250 वाहनों की फिटनेस, ट्रांसफर, परमिट समेत अन्य काम किया जाता है। सर्वर नहीं चलने की वजह से परिवहन विभाग में प्रतिदिन आवेदकों की भीड़ लगी रहती है। लोग आते हैं सर्वर डाउन होने की वजह निराश होकर वापस चले जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन आवेदकों को हो रही है जो दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से काम कराने आते हैं।
आवेदकों का कहना है कि फिटनेस नहीं होने से चालान का खतरा बढ़ गया है। पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के बाद ट्रांसफर और दूसरे जिलों के लिए एनओसी का काम पूरी तरह से अटक गया है। आरटीओ कार्यालय फिटनेस कराने आए आशीष पाल बताते हैं कि उनके वाहन की फिटनेस की आखिरी तारीख निकल चुकी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से सर्वर नहीं चलने की वजह से ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो पा रही है। सर्वर ठीक होने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह का कहना कि विभाग के मुख्य सर्वर में समस्या बनी हुई है। इसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। सर्वर ठीक होते ही काम को तेजी से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें