फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने छापे नोट, यात्रियों पर असुविधाओं की चोट

Tue, 17 Nov 2020 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। भैया दूज के दिन उप्र रोडवेज परिवहन निगम की चांदी रही। एक ही दिन में मुरादाबाद परिक्षेत्र ने चार करोड़ रुपये की कमाई की। उधर यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ी। बस में सीट पाने की ऐसी जद्दोजहद मची कि यात्रियों ने अपने बच्चे तक बस की खिड़कियों से भीतर धकेल दिए। अधिकतर रूटों पर बसों की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद से परिवहन निगम यात्रियों की कमी से परेशान था, लेकिन त्योहारों के मौके पर विभाग की चांदी हो गई। चार दिन में परिवहन निगम ने चार लाख 30 हजार यात्रियों से चार करोड़ रुपये की कमाई की है। भाई दूज के मौके पर भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भरमार रही। सोमवार को मुरादाबाद परिक्षेत्र से रोडवेज की 650 बसें चलाई गईं जिनमें कुल सवा लाख यात्रियों ने सफर किया। जबकि सामान्य दिनों में साढ़े चार सौ बसें चलाई जाती हैं और 90 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।

छोटी दीपावली से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी, इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पहले ही 594 बसें चलाने की तैयारी की थी। बाद में भीड़ बढ़ने के साथ बसों की संख्या भी बढ़ाकर 650 की गई। भाई दूज के मौके पर लखनऊ - गोरखपुर रूट पर सबसे ज्यादा यात्री रहे। जनरथ बसें भी फुल दिखाई दीं। चूंकि इन बसों में निश्चित अनुपात में ही यात्री बैठाए जाते हैं इसलिए कोरोना काल में लोग जनरथ बसों में यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि हर वर्ष लोकल में संभल, चंदौसी रूट पर काफी यात्री रहते हैं लेकिन इस बार बरेली, लखनऊ और गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों में यात्री अधिक रहे। उन्होंने बताया कि भाई दूज के दिन सवा लाख यात्रियों ने मुरादाबाद परिक्षेत्र की बसों में यात्रा की, जिससे 1 करोड़ 10 हजार रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन


न मास्क और न कोई डर, कहीं कोरोना साथ न पहुंचे घर
त्योहारों के बीच लोग कोरोना संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। रविवार को मुरादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए यात्रियों ने कुछ इस तरह जल्दबाजी दिखाई कि कोरोना का कोई खौफ दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कई लोगों के चेहरों पर मास्क भी नहीं लगे थे। चूंकि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को जरूरी एहतियातों का पालन करना नहीं भूलना चाहिए।

त्योहारों पर बसों में यूं उमड़ी भीड़
तारीख त्योहार यात्रियों की संख्या रोडवेज को आय
13 नवंबर छोटी दीपावली 1 लाख 96 लाख रुपये
14 नवंबर दीपावली 1 लाख 2 हजार 1 करोड़ रुपये
15 नवंबर गोवर्धन पूजा 1 लाख 2 हजार 1 करोड़ रुपये
16 नवंबर भाईदूज 1 लाख 25 हजार 1 करोड़ 10 हजार
 

मुरादाबाद के पीतलनगरी रोडवेज बस स्टेशन पर भैयादूज पर बच्चे को खिड़की से पार करवाता भाई।- फोटो : CITY

 

मुरादाबाद के पीतल नगरी रोडवेज बस स्टेशन पर भैयादूज पर बस की खिड़की से बच्चे को अंदर करती मां।- फोटो : CITY

 

मुरादाबाद के पीतल नगरी रोडवेज बस स्टेशन पर भैयादूज पर बस चडते लोग।- फोटो : CITY

 

मुरादाबाद के पीतल नगरी रोडवेज बस स्टेशन पर भैयादूज पर बस में रही भीड़।- फोटो : CITY

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें