फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर विवाद पर बवाल: संपत्ति को लेकर सड़क पर जमकर मारपीट, पब्लिक ने निर्वस्त्र कर पीटा, आनन-फानन पहुंची पुलिस

Sun, 06 Oct 2024 07:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)

सार

अगवानपुर में किन्नर गुरु हाजी मुकीम की मौत के बाद शिष्यों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। लोगों ने एक किन्नर को निर्वस्त्र कर पीट दिया। मुकीम की पत्नी ने शिष्यों पर लूट और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगवानपुर कस्बे में किन्नरों के गुरु हाजी मुकीम की माैत के बाद उनके शिष्यों में बंटवारे को लेकर जमकर बेल्ट और लाठी डंडे चले। इसके बाद पब्लिक ने एक किन्नर को निर्वस्त्र कर पीट दिया। पुलिस ने पब्लिक को अलग कर किन्नरों को छुड़ाया। हाजी की पत्नी ने लूट और जबरन अस्पताल में मारने का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर के मोहल्ला बाईपास निवासी हाजी मुकीम उर्फ रेशमा मूल रूप से चक्कर की मिलक के रहने वाले थे। शादी के बाद वह किन्नर बन गए थे। इससे पहले उनके चार बेटी और दो बेटे हो चुके थे।उनकी गुरु शबनम ने उनको अगवानपुर का क्षेत्र दिया था। 30 वर्ष से मुकीम इसी इलाके में कार्य कर रहे थे।

मुकीम ने भी कुछ शागिर्द बना लिए थे। किन्नर हाजी मुकीम की कुछ दिन पहले दिमाग की नस फट गई थी। इसके बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के पांच दिन बाद उनको डिस्चार्ज कराकर घर ले आए, लेकिन उनकी फिर से तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन दिल्ली नहीं जाकर शुक्रवार को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। आरोप है कि इलाज के दौरान शागिर्द किन्नरों ने उनके मुंह से जबरन ऑक्सीजन की पाइप निकाल दी। इससे उनकी मौत हो गई।

इसके बाद किन्नर घर आ गए और मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखी नकदी और सामान बंटवारे के बहाने चोरी कर लिया। इसकी भनक परिजनों को लगी तो वह भी अस्पताल से यहां पहुंच गए। उन्होंने किन्नरों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बेल्ट, लात घूसों और डंडों से जमकर मारपीट हुई।

इसी दौरान एक किन्नर को निर्वस्त्र करके पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को पब्लिक से बचा कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उनको चौकी में ले गए। वहीं मुकीम की पत्नी सुरैया ने लूट और मारपीट का प्रार्थना पत्र दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष भटनागर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें