फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में आग

Sat, 25 Mar 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटघर के महबुल्लागंज में शुक्रवार सुबह एक फै क्ट्री में आग लग गई। लोगों को आग फैलने का डर सताने लगा। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में रखी हजारों रुपये की लकड़ियां धूं-धूं कर जल गई। दो घंटे की मशक्कत कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन


मानसरोवर कालोनी निवासी अमित गुप्ता की महबुल्लागंज में गंगा फाउंडेशन नाम से लकड़ी का जॉब वर्क करने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में 15-20 कर्मचारी नौकरी करते है। सुबह साढे़ सात बजे फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके कुछ देर बाद फैैक्ट्री में आग लग गई।

सिक्योरिटी गार्ड ने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम और फैक्ट्री मालिक को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग फैक्ट्री के बेसमेंट में रखे लकड़ियों में लगी थी, जिसको दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने चार गाड़ियों की मदद से काबू पाया।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक अमित ने बताया कि अंदेशा है कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के कारण ही उनकी फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी है। आग की चपेट में आने से हजारों रुपये का सामान, वायर जल गई है। सीएफओ विचित्र सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के वक्त फैक्ट्री बंद थी, जिस वजह से फैक्ट्री कर्मचारी आग की चपेट में आने से बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें