मुरादाबाद। शासन ने राज्य कर एसआईबी के संयुक्त आयुक्त श्रीहरि मिश्रा का तबादला लखनऊ रेंज में कर दिया है। इनके स्थान पर बिजनौर के शिव प्रकाश तिवारी को तैनात किया गया है।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरएस द्विवेदी ने बताया कि अपील में तैनात मिथिलेश कुमार शुक्ला को प्रोन्नति कर वाराणसी रेंज में ग्रेड -1 के पद पर भेजा गया है। लखनऊ से आए अपर आयुक्त ग्रेड -2 राजेश कुमार सिंह चंदेल को मुरादाबाद अपील के पद पर तैनात किया गया है। एसआईबी के अन्य संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता को ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक बनाया गया है। कार्यपालक मिलिंद राज अब एसआईबी संयुक्त आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करेंगे। ब्यूरो