फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों ने 10 फीसदी बढ़ाया मालभाड़ा, वस्तुओं की कीमत पर भी दिखेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका लगने वाला है। डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण ट्रांसपोर्टरों ने भी मालभाड़े में 10 फीसदी की वृद्धि की है। इसका असर विभिन्न वस्तुओं के दामों पर भी दिखना तय माना जा रहा है। प्रति किलोग्राम माल की बात करें तो मालभाड़ा 50 पैसे से एक रुपये तक बढ़ाया गया है। यदि डीजल का मूल्य इसी प्रकार बढ़ता रहा तो 30 अप्रैल के बाद एक बार फिर मालभाड़े में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले जुलाई 2021 में भी कोरोना के कारण काम कम होने और डीजल मंहगा होने के कारण मालभाड़ा 30 फीसदी बढ़ाया गया था। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ईंधन के दाम रोजाना बढ़ने से ट्रांसपोर्ट में घाटा शुरू हो गया था। इसके बाद प्रति किलोग्राम, प्रति घनमीटर और ट्रक के लोड फैक्टर की दरों में बढ़ोतरी की गई है। मुरादाबाद जनपद से ट्रकों के जरिये ज्यादातर माल दिल्ली, मुंबई और दादरी जाता है। दिल्ली के लिए प्रति किलोग्राम चार रुपये, मुंबई के लिए नौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। इसके अलावा लूज यानी फुटकर माल के भाड़े पर भी दिल्ली के लिए 500 रुपये और मुंबई के लिए 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू हुई है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ग्राहकों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि पहले पार्टी एक महीने के अंदर ट्रांसपोर्ट कंपनी को भुगतान करती थी, लेकिन बढ़ती महंगाई की वजह से अब इतने दिन की छूट देना संभव नहीं होगा। ऐसे में अब ट्रांसपोर्ट के वक्त ही नकद भाड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ट्रांसपोर्ट कंपनियां- 76
ट्रांसपोर्ट कंपनियों से जुुड़े कुल वाहन- 300
वार्षिक टैक्स भुगतान - करीब 7 करोड़
46 फिट लंबे ट्रक का मुख्य शहरों का भाड़ा
शहर पुराने रेट नए रेट
मुरादाबाद से मुंबई 65,800 रुपये 73,000 रुपये
मुरादाबाद से दिल्ली 20,000 रुपये 21,500 रुपये
मुरादाबाद से दादरी 18,500 रुपये 20,500 रुपये
नोट- यह आंकड़ा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दावे के मुताबिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें