फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रहेगा मेगा ब्लाक, प्रभावित होंगी गाड़ियां

Sun, 22 Apr 2018 01:47 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रभावित होंगी ट्रेनें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शाहजहांपुर - मुरादाबाद सेक्शन पर शनिवार और रविवार को मेगा ब्लाक रहेगा। जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित  होगा। दो दिन यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। शनिवार को आने वाली ट्रेनें रविवार को आएंगीं। जबकि रविवार को आने वाली ट्रेन सोमवार को मुरादाबाद आएंगी। शाहजहांपुर मुरादाबाद रेल मार्ग पर दो दिन मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


जिस कारण शनिवार को चार घंटे और रविवार को तीन घंटे का मेगा ब्लाक लिया जाएगा। जिस कारण कई गाड़ियां प्रभावित होंगीं। 20 अप्रैल को चलने वाली जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस 130 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 20 अप्रैल को लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को 75 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस को 120 देरी से से चलाया जाएगा।

22 अप्रैल को चलने वाली लखनऊ मेरठ इंटर सिटी एक्सप्रेस 30 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 21 अप्रैल को चलने वाली डिब्रूगढ़ अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस 60 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 21 अप्रैल को चलने वाली बरेली शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली से दो घंटे देरी से आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें