फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20.50 करोड़ के घपले का स्पेशल आडिट कराने की तैयारी

Fri, 20 Apr 2018 01:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घपले का अॉडिट होगा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम में जल और गृहकर के बीस करोड़ 50 लाख के घपले का स्पेशल आटि कराने की तैयारी है। मेयर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम में 2010 से लेकर 2017 तक हुए इस घपले का स्पेशल आडिट कराने की सिफारिश डीएम से की है। दूसरी ओर डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि वह प्रमुख सचिव नगर विकास को टैक्स विभाग का एजी टीम से विशेष आडिट कराने की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम में गृह और जलकर का 20 करोड़ 50 लाख रुपये का डाटा कंप्यूटर से डिलीट कर दिया गया था। टैक्स के रिकार्ड को खत्म करने की साजिश की गई थी। पिछले दिनों कर्मचारियों-अधिकारियों के आपसी विवाद के बाद इसका खुलासा होने पर नगर आयुक्त ने चुपचाप जांच करानी शुरू कर दी थी। उप नगर आयुक्त ने जांच के लिए तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिए थे।

मेयर और कार्यकारिणी सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं लगने दी गई। पार्षदों का आरोप  है कि निगम अफसर जांच में अपनों को बचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका केचलते मेयर ने डीएम को पत्र लिखकर घपले का विशेष आडिट कराने की सिफारिश की है। घपले की रकम 20 करोड़ से अधिक होने की वजह से इस घपले से शासन में प्रमुख सचिव नगर विकास को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें