उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में लक्सर-देहरादून सेक्शन पर हरिद्वार-मोतीचूर के बीच पुल संख्या-41 और मोतीचूर-राईवाला के बीच पुल संख्या-61 के गार्डरों को बदलने का काम शुरू हो गया। इसके लिए बुधवार को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक किया गया। इसके चलते गुरुवार को दस ट्रेनें रद़्द की गई हैं।
रद्द ट्रेनों में चंदौसी - ऋषिकेश और हरिद्वार - ऋषिकेश पैसेंजर भी शामिल हैं। रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों में निरस्त रहेगी। जबकि राप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन नजीबाबाद और संगम एक्सप्रेस का संचालन लक्सर स्टेशन से किया जाएगा।
मंडल के लक्सर-देहरादून सेक्शन पर हरिद्वार-मोतीचूर के बीच पुल संख्या-41 और मोतीचूर-राईवाला के बीच पुल संख्या-61 के गार्डर बदले जा रहे हैं। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। आठ दिसंबर को रेलवे छह ट्रेनाें को निरस्त कर दिया है।
इसमें मुरादाबाद से गुजरने वाली रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल हैं। जबकि बीस ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। गुरुवार को देहरादून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद से चलाई जाएगी। गोरखपुर से आने वाली राप्तीगंगा नजीबाबाद तक ही जाएगी।
ऐसे ही देहरादून-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस लक्सर से चलेगी। वहीं इलाहाबाद से आने वाली संगम एक्सप्रेस लक्सर तक ही जाएगी। देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस अलीगढ़ से संचालित होगी।
ब्लॉक के दौरान निरस्त/आंशिक रूप से निरस्त रहने वाली रेलगाड़ियां
8 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेन
54463-64 चंदौसी - ऋषिकेश पैसेंजर
54481 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर
54342/54341 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर
15033/15034 रामनगर-हरिद्वार-रामनगर पैसेंजर
54463/54464 बांदीकुई-ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर
54482/54483/54484/54485 हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर रेलगाड़ियां
54472 ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर ऋषिकेश-लक्सर के बीच आंशिक रूप
24888 बाड़मेर-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच
----------
ब्लॉक के दौरान बुधवार को रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन
19019 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस को मार्ग में 2 घंटे रोककर चलाया जाएगा।
22917 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को मार्ग में 1 घंटा रोककर चलाया जाएगा।