फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर फास्ट ट्रेन का पिघला पहिया, पटरी से ढीली हुई पक ड़

Sat, 30 Dec 2017 12:23 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन
सुपर फास्ट ट्रेन का पहिया पटरी के घर्षण से पिघल गया। जिस कारण पहिया एक ही स्थान पर घुमने लगा। ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पहिये की मरम्मत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना दी गई।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी तय करने के बाद दोबारा पहिया घूमने लगा।पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन शुक्रवार को लखनऊ और बालामऊ के बीच गुजर रही थी। इंजन से आठवें कोच का एक पहिया 35 एमएम पिघल गया। जिस कारण पहिया एक ही स्थान पर घूमने लगा।

ड्राइवर ने ट्रेन रोक कर इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। टीम मौके पर पहुंची और पहिया की मरम्मत की गई। ट्रेन 70 मिनट तक एक ही स्थान पर खड़ी रही। मरम्मत करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद हरदोई के पास दोबारा पहिया की पकड़ ढीली हो गई। यहां भी करीब 10 मिनट ट्रेन रोकी गई। दोबारा टीम को बुलाया गया और पहिया की मरम्मत करने के बाद आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें