कोहरे की मार से ट्रेनें अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। जिस कारण सुपर फास्ट और प्रमुख गाड़ियां भी घंटों देरी से दौड़ रही हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेेनें प्रभावित हो गई। जबकि चार घंटे अन्य कारणों की वजह से लेट हो गईं।
विज्ञापन
अमृतसर मेल तीन घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस पांच घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस चौदह घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस ग्यारह घंटे, इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, जन नायक एक्सप्रेस सात घंटे जम्मूतवी पांच घंटे, इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेसतीन घंटे, अवध असम एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चलीं।