फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, ठंड में ठिठुरे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं। इस कड़ाके की ठंड में यात्रियों को दो घंटे के सफर के लिए पांच पांच घंटे तो ट्रेनों के इंतजार में ही स्टेशन पर बिताने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शीत लहर और कोहरे से जन जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेनों का समय भी लड़खड़ा गया है। बुधवार को जय नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छह घंटे विलंब से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुुंची। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन भी पांच घंटे देरी से आई। आनंद विहार से दानापुर के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे विलंब से मुरादाबाद पहुंची। वाराणसी आनंद विहार स्पेशल ट्रेन आठ घंटे विलंब से आई है। इन ट्रेनों के अलावा भी तमाम गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची है। दो घंटे के सफर के लिए यात्रियों को घंटों तो रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेनों के इंतजार में बैठना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में यात्री बेहद परेशान हैं। उनके साथ मौजूद बच्चे भी ठंड में ठिठुर रहे हैं।
----
ये ट्रेनें हैं 31 दिसंबर तक रद्द
- प्रयाग घाट बरेली पैसेंजर(54377/78)
- लखनऊ शाहजहांपुर पैसेंजर (64221/22)
- मुरादाबाद चंदौसी पैसेंजर (54313/14)
- मुरादाबाद हातिम सराय संभल(74301/02),
मुरादाबाद आनंद विहार पैसेंजर(64553/54) गाजियाबाद आनंद विहार के बीच रद्द है।
इंजन फेल होने से मालगाड़ी रुकी
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बालामऊ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। जिसकी वजह से मालगाड़ी रुक र्गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई। मालगाड़ी के रुकने की वजह से दूसरी गाड़ियों का संचालन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें