फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला महिला अस्पताल में बुधवार रात छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वह आटो चालक है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाले पीतल फर्म कर्मचारी ने अपनी पत्नी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराई है। महिला ने यहां बच्ची को जन्म दिया है। मां ने मिलने के लिए उसकी छह वर्षीय दूसरी बेटी भी आई थी। रात साढ़े दस बजे बच्ची टायलेट जा रही थी। इसी दौरान टायलेट ने एक युवक भी घुस गया। उसने बच्ची को खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में अपना नाम पिंटू बताया। वह सिविल लाइंस की रेलवे कालोनी निवासी है। इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें