फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली को लेकर अभी से ट्रेनें फुल हो गई हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों से ही यात्रियों को राहत की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए छह होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ के एसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। (04420) स्पेशल ट्रेन 2 और 9 मार्च 2020 सोमवार को निजामुद्दीन से लखनऊ के लिए रवाना होगी। ( 04419) होली स्पेशल ट्रेन 5 और 12 मार्च 2020 को लखनऊ से चलेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन (04422/21) आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलेगी। यह ट्रेन 4 और 11 मार्च 2020 को आनंद विहार से और 3 व 10 मार्च को लखनऊ से चलेगी। दिल्ली से चलकर यह ट्रेनें गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर रुकेंगी। कटरा से वाराणसी के बीच (04612/04611) स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच यह स्पेशल ट्रेन एक मार्च से 10 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें