फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती से इनकार पर युवती की थी हत्या, एक लाख का इनामी गिरफ्तार 

Thu, 13 Feb 2020 01:34 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • हरियाणा के सोनीपत में सितंबर 2019 में की थी युवती की हत्या 
  • दिल्ली में मकोका समेत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज  
  • दिल्ली व हरियाणा की पुलिस कर रही थी पवन की तलाश 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजे से दोस्ती की पेशकश ठुकराने पर सोनीपत हरियाणा में युवती की हत्या के आरोपी इनामी बदमाश पवन पंडित को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुरादाबाद, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में मकोका समेत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस मकोका व हत्या का प्रयास तथा हरियाणा पुलिस युवती की हत्या के मामले में पवन की तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने पवन पंडित की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन की टीम ने गांव मौधा, पाकबड़ा मुरादाबाद, यूपी में दबिश देकर एक घर से पवन पंडित उर्फ महावीर उर्फ पप्पू (34) को 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। पवन ने साथियों के साथ 29 सितंबर, 2019 को सोनीपत में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवती ने इसके भतीजे प्रवीण से दोस्ती करने से मना कर दिया था। घटना के समय एक अन्य युवती को भी गोली लगी थी।  

पुलिस के मुताबिक पवन बदमाशों को पनाह देने के आरोप में पहली बार वर्ष 2007 में गिरफ्तार हुआ था।  इसने वर्ष 2011 में राय सोनीपत में डकैती की थी और नरेला, कंझावला, पश्चिमी विहार व मुंडका में कारें लूटी थीं। इन इलाकों में ये वारदात करता रहा लेकिन बाद में पकड़ा गया। ये वर्ष 2015 में जेल से बाहर आया था। इसके बाद भी ये जेल आता-जाता रहा। इसने साथी अजय, सन्नी, मनीष के साथ पांच जनवरी, 2019 को बवाना इलाके में मोहित व रवि की कार पर फायरिंग की थी। रवि को कई गोलियां लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें