फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे तक देरी से चलीं ट्रेनें, हजारों यात्री परेशान

Sun, 22 May 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश ने ट्रेनों का शेड्यूल बुरी तरह बिगाड़ दिया। ट्रेनें 13 घंटे तक देरी से चलीं। आला हजरत 12 घंटा 55 मिनट की देरी से बरेली पहुंची तो वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सवा छह घंटा लेट रही। जिसकारण हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार रात अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ तक उखड़ गए। ट्रैक पर पेड़ गिरने से रूट बाधित हुआ। साथ ही ओएचई भी भी टूट गई।
विज्ञापन


जिसके चलते चलते ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। मुरादाबाद मंडल में परसाखेड़ा और बिटौरा के पास शुक्रवार रात ओएचई आफ हो गई। जिसके चलते इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली गाड़ियां खड़ी हो गईं। जबकि पेड़ गिरने के कारण कुछ ट्रेनें पहले से ही गाड़ियां जगह जगह खड़ी थीं। मुरादाबाद सहारनपुर सेक्शन में भी पेड़ गिरा। इसके अलावा दिल्ली और लखनऊ मंडल में भी कई जगह ट्रैक पर पेड़ गिरे। जिससे सात सौ किमी के दायरे में गाड़ियों का संचालन बिगड़ गया। सभी गाड़ियां फंस गईं। बिगड़ा हुआ संचालन शनिवार को भी पटरी पर नहीं आ पाया। शनिवार को 34 गाड़ियां लेट चलीं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ा।

 सात सौ किमी के दायरे में प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन
मुरादाबाद। शुक्रवार की रात को आई आंधी और बारिश से दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। कुल मिलाकर सात किमी के दायरे में ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा। कई जगह पर पेड़ गिर, ओएचई ट्रिप हुई और अलग अलग जगहों पर सिग्नलिंग भी पर असर पड़ा। गाड़ियों को जगह जगह खड़ा करना पड़ गया। कुल 34 गाड़ियां फंस गईं। इन्होंने दूसरी ट्रेनों को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन


ये ट्रेनें लेट हुईं
मुरादाबाद। ट्रेनों के लेट होने इंटरसिटी, आलाहजरत, राज्यरानी, नौंचदी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दून एक्सप्रेस, श्रमजीवी, बेगमपुरा एक्सप्रेस, स्यालदहा आदि गाड़ियां लेट हुईं। गाड़ियों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। इंटरसिटी करीब छह घंटे, आलाहजरत छह घंटे लेट हुईं। स्टेशन पर बैठकर यात्री ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों के महत्वपूर्ण छूट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें