फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह मौतों के बाद टूटी यतायात पुलिस की नींद, 65 ई-रिक्शा-ऑटो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हादसे में छह लोगों की जान जाने के बाद यातायात पुलिस हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक कार्रवाई करती नजर आई। सोमवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने 65 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज कर दिया जबकि यातायात नियम तोड़ने में 845 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। ऑटो में अधिक सवारी बैठी थी और हाईवे पर पहुंच गया था। सोमवार को पाकबड़ा, मझोला, कटघर और मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर चल रहे ऑटो पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। 65 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज किया गया है। इनके अलावा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर 494, बिना सीट बेल्ट 12, ट्रिपल राइडिंग 22, ओवर स्पीड 35, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 75, नो पार्किंग 65, बिना इंश्योरेंस 25 वाहनों का चालान किया है। एसपी यातायात सुभाषचंद्र ने बताया कि सोमवार को 845 वाहनों का चालान किया गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें