फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेयर के भरोसे पर व्यापारियों का धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महापौर और विधायक के साथ हुई वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर तीसरे दिन मंगलवार को व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। देर शाम सभी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी खोल लिए। वहीं महापौर ने 16 मार्च को किराये को लेकर नए सिरे से निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल के बाद मंगलवार को पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल ने दुकानदारों से वार्ता की। महापौर ने उनकी की समस्याएं सुनीं और विस्तार से किराये को लेकर चर्चा की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी सहमति के बिना किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया जाएगा। त्योहार का समय है, व्यापारी अपनी दुकानें खोलें और 16 मार्च को निगम के उच्चाधिकारी व व्यापारियों के साथ वह खुद बैठक कर किराये को लेकर नए सिरे से निर्णय लेंगे।
शासनादेश और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दुकानों का किराया और नामांतरण में प्रीमियम धनराशि को लेकर फैसला किया जाएगा। दूसरी ओर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने भी व्यापारियों को होली के बाद समाधान निकालने का आश्वासन दिया। महापौर और विधायक के इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने एकमत होकर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने हाल ही में व्यापारियों को दुकानों का किराया बढ़ाने और नामांतरण में प्रीमियम धनराशि जमा कराने का नोटिस थमाया था। इसके विरोध में निगम के 1120 किरायेदार दुकानदार रविवार से ही हड़ताल पर चले गए। अपनी प्रतिष्ठान बंदकर दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें