फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिलावट के शक में खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए

Wed, 12 Mar 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के शक में दुकानों से मावा, मैदा, काजू, किसमिस सहित 22 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच के लिए नमूने वाराणसी स्थित लैब भेजे गए हैं। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पीतलनगरी मैदा, मावा, रेलवे कॉलोनी कीदुकान से मैदा, मझोला की दुकानों से काजू, किसमिस, मैदा, सूजी, ठाकुरद्वारा से घी के नमूनों को इकट्ठा किया। इसी प्रकार दलपतपुर मूंढापांडे में मैदा, मावा, बेसन के नमूने लिए। इस बारे में सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें