फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ोतरी: निगम अधिकारियों पर भड़के व्यापारी, विधायक बोले- जनता का दिमाग घूमा तो... मेयर का क्या होगा

Mon, 24 Feb 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बुध बाजार के व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाने और सील करने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर विधायक रितेश गुप्ता के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने तीन दिन बाद दुकानें खोल दीं। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में किराया बढ़ाने से नाराज कारोबारी विधायक से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में बुध बाजार के व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों और मेयर के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बैठक में नगर विधायक रितेश गुप्ता के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने तीन दिन बाद दुकानें खोलीं।

विज्ञापन


बुध बाजार के सैकड़ों व्यापारी दुकानों का किराया बढ़ाना, एक दुकान सील करने और दुकानों का हस्तानांतरण कराने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बुध बाजार स्थित एक होटल में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम ने अचानक 400 दुकानदारों का किराया कई गुना अधिक बढ़ा दिया है।

इसी प्रकार वारिसान और शीकमी के मामले में 50 गुना शुल्क नगर निगम ले रहा है। व्यापारियों ने मेयर विनोद अग्रवाल और नगर निगम अधिकारियों के रवैये पर आपत्ति जताई। व्यापारी नेता रतन भाटिया ने आरोप लगा कि नगर निगम के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के जिला अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि 30 साल पुराने व्यापारियों को निगम के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। निगम ने किराया 30 गुना से अधिक बढ़ा दिया है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने कहा कि मेयर अभी बाहर गए हुए हैं।

उनके आने के बाद इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दुकानों का किराया और नामांतरण फीस में बढ़ोतरी का निर्णय नगर निगम की बोर्ड बैठक में लिया गया था। सील दुकान को खोलने के लिए नगर आयुक्त से वार्ता हुई है। अब कोई दुकान सील नहीं की जाएगी। विधायक के आश्वासन देने पर व्यापारियों ने दुकानों को खोलने का निर्णय लिया।

मुरादाबाद में किराया बढ़ाने से नाराज कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने कहा, यदि जनता का दिमाग घूमा तो...
बैठक के दौरान व्यापारी सुभल दास ने बताया कि हैलेट रोड पर अतिक्रमण हटाने के पहले वह मेयर से मिलने गए थे। उस समय मेयर ने डांटते हुए कहा कि मेरा दिमाग हिल गया तो बुलडोजर से सभी दुकानें तोड़ देंगे। व्यापारी दानिश और नीरज छावड़ा ने भी मेयर के खिलाफ विधायक से शिकायत की।

इस पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार व्यापारियों के वोट से बनी है। जनता के वोट से मेयर और वह खुद विधायक हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का दिमाग घूम गया तो मेयर का क्या होगा।

मुरादाबाद में किराया बढ़ाने से नाराज कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना ने किया व्यापारियों का समर्थन
व्यापारियों की बैठक में मौजूद शिवसेना जिला प्रमुख ने वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि सुबह उनकी मेयर से फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर वह नगर विधायक की बातों का समर्थन करते हैं। शिवसेना नेता ने व्यापारियों के साथ उनकी लड़ाई को लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में शिवसेना से जुड़े विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, सरदार इंद्रजीत सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में किराया बढ़ाने से नाराज कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड बैठक के प्रस्तावों की व्यापारियों को नहीं दी जानकारी
पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष राजीव गुंबर एडवोकेट ने कहा कि नगर निगम ने किराया बढ़ोतरी बोर्ड की बैठक में की लेकिन इसकी जानकारी व्यापारियों को नहीं दी गई। किराया बढ़ोतरी संबंधी कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर दुकानदार अपनी आपत्ति दाखिल कर सकते थे। एकतरफा निर्णय लेकर किराया बढ़ाया गया और दुकान सील कर दी गई। यह नियम विरुद्ध है। इस मामले में नगर विधायक के निर्णय का पंजाबी समाज समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें