फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकानों के आगे ई-रिक्शा खड़े होने पर भड़के व्यापारी

Sun, 12 Jul 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार होली चौक इलाके में दुकान के आगे ई-रिक्शा खड़ा करने पर दुकानदार और ई-रिक्शा चालक में नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर दुकानों के आगे बेतरतीब तरीके से ई रिक्शा खड़ा करने पर रिक्शा चालकों के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

नगर में परिवहन निगम बस स्टेंड,गांधी पार्क, नई सड़क, होली चौक, पुराना डाकखाना रोड, उपनिबंधक कार्यालय, रैली चौक,सराफा बाजार, गांधी आश्रम आदि इलाकों में ई रिक्शा चालक सवारी की प्रतीक्षा में बेतरतीब तरीके से अक्सर दुकानों के आगे अपना ई रिक्शा खड़ा कर देते हैं। बस स्टैंड के सामने तो स्थिति यह है कि रोडवेज की बस जैसे बस स्टैंड पर आकर रुकती है तब सवारी बैठाने की कोशिश में ई रिक्शा चालक चारों ओर से बस को घेर लेते हैं। ई रिक्शा चालकों द्वारा गलत तरीके से ई रिक्शा खड़ा करने के कारण अक्सर नगर की सड़कों पर जाम लग जाता है।
शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने पैंठ बाजार में होली चौक के निकट दुकान के सामने अपनी ई रिक्शा खड़ी कर दी। दुकानदार ने जब समझाते हुए ई रिक्शा हटाने को कहा तभी दुकानदार और रिक्शा चालक में नोकझोंक होने लगी। पता चला है कि बाद में ई रिक्शा चालक कस्बा चौकी पहुंचा और दुकानदार पर जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। दुकानदार के पक्ष में पहले तो उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के संजय जैन और भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट थाने पहुंचे। बाद में पश्चिमी व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा नेता केके गुप्ता भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार से मिलकर ई रिक्शा चालकों की शिकायत की। व्यापारियों का कहना था कि ई रिक्शा चालक अक्सर दुकानों के आगे ई-रिक्शा खड़ा करके व्यापार में अवरोध पैदा करते हैं। किसी दुकानदार द्वारा मना करने पर उससे अभद्रता करने लगते हैं। नगर के बाजार इलाके की मुख्य सड़कों पर जाम लगने का सबब बनते हैं। व्यापारियों ने मांग उठाई कि नगर के नई सड़क और अन्य भीड़ वाले बाजार इलाके में ई रिक्शा चालकों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए। थाना प्रभारी ने व्यापारियों की मांग और उनके सुझाव पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। केके गुप्ता के साथ थाने जाने वाले दुकानदारों में तुषार गुप्ता, विक्की शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनवर हुसैन, करन सिंह, गौरव कुमार, संकेत सिंह, कनक पाल,बब्लू सिंह, गुडडू सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें