फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जालपुर माइनर पर स्लैब ध्वस्तीकरण के बाद व्यापारियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित जालपुर माइनर पर सात जुलाई को हटाए गए खोखों के बाद अब 29 जुलाई को वहां बनाए गए स्लैब भी ध्वस्त कर दिए गए। यह कार्रवाई नगर पालिका द्वारा की गई जिससे अब यह क्षेत्र पूरी तरह खाली हो गया है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष महनाज जहां के कार्यकाल में मछली बाजार को मोहल्ला राहुपुरा से हटाकर जालपुर माइनर पर स्लैब डालकर 21 खोखे बनाए गए थे। इन्हें दुकानदारों को किराए पर आवंटित भी किया गया था लेकिन भूमि विवाद और सिंचाई विभाग की आपत्ति के चलते पालिका ने इस स्थान को खाली कराते हुए स्लैब भी हटवा दिए।



स्लैब हटाए जाने के बाद स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी अधिशासी अधिकारी से मिले और चिंता जाहिर की कि अब नाले और सड़क की सतह एक बराबर हो गई है। इससे राहगीरों, बाइक चालकों व वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है और कभी भी कोई नहर में गिरकर घायल हो सकता है। व्यापारियों ने मौके पर बैरिकेडिंग कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान हाजी अब्दुल समद, हाजी मुशर्रफ अली, हाजी शकील अहमद, हाजी रशीद, आशीष वर्मा, सलीम कसगर समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें