फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक के सामने व्यापारियों ने रखी दुकानें हटाने से पहले पुनर्वास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बुधवार को रोडवेज मार्केट पहुंचकर रोडवेज मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर कोई विकल्प तलाशेंगे।
विज्ञापन


वहीं व्यापारियों ने कहा कि उन्हें शहर में किसी और स्थान पर दुकान लगाने के लिए जगह दे दी जाए। रेलवे यदि अपनी जमीन का हर माह किराया ले तब भी उन्हें स्वीकार है लेकिन बिना पुनर्वास किसी को न हटाया जाए। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि किसी स्थान पर कार्रवाई करनी हो तो पहले प्रभावित लोगों का समुचित पुनर्वास किया जाए। उसके बाद ही अन्य प्रक्रिया अपनाई जाए।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार व्यापारियों और आमजन के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रोडवेज मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी पहले भी पूर्वोत्तर रेलवे को किराया जमा करते रहे हैं। इस मामले में न्यायालय से व्यापारियों के पक्ष में फैसले आ चुके हैं। जबकि कुछ मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। कई दुकानदारों को न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त है। उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों से लगातार वार्ता चल रही है और समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

महासचिव भरत अरोड़ा ने कहा कि रोडवेज मार्केट के व्यापारी पिछले 50 वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं। रेलवे विभाग में आवंटन पत्र और किराये की रसीदें जमा कर दी गई हैं। इसके बाद विभाग ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। व्यापारी राजीव सेठी ने कहा कि इस बाजार से करीब 1100 परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। छोटे व्यापारी और मजदूर इसी बाजार पर निर्भर हैं। ऐसे में किसी भी व्यापारी की रोजी-रोटी पर संकट नहीं आने दिया जाएगा। इस मौके पर अश्विनी रस्तोगी, जगदीप सिंह बग्गा, अनुपम सिक्का, मनोज श्रीवास्तव, राजू सैनी, आलीम, रमेश अरोड़ा, कमल लाला, हरविंदर सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें