फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जंगल में घात लगाकर हमला, ट्रैक्टर चालक को गोली मारी

Tue, 24 Mar 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीते बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ग्रामीण को रास्ते में रोककर उस पर फायर झोंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस द्वारा शिकायत पत्र न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर हमीर निवासी अनस बीते बुधवार की रात लगभग 11 बजे गांव के ही जंगल के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जंगल के बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार जब अनस ने बदमाशों की बात मानने से इन्कार किया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल अनस को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उसी रात अज्ञात बदमाशों ने पास के ही अलग-अलग गांवों के दो अन्य व्यक्तियों को भी निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत पत्र नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें