फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को नहीं मनाया जन्मदिन, टॉप करने का था भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईस्कूल के परिणाम में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने वाला गौरव गणित का शिक्षक बनना चाहता है। एक दिन पहले ही उसका जन्मदिन था। लेकिन उसने केक नहीं काटा। बोला - मुझे भरोसा है मैं टॉप करूंगा, दोनों खुशियां एक साथ मनाऊंगा। शनिवार दोपहर को जब परिणाम आया तो उसकी बात सच साबित हुई। उसने न सिर्फ मंडल टॉप किया, बल्कि प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। मोबाइल का प्रयोग न करने वाले गौरव को पूरा यकीन था कि उसका मेरिट में नाम जरूर आएगा। शनिवार दोपहर को जब परिणाम आया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। गौरव अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन

हरिशंकर सैनी की बंगला गांव में दुकान है। वह मोटर मैकेनिक हैं। गौरव चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। गौरव बताता है कि प्रतिदिन स्कूल के अलावा चार से पांच घंटे पढ़ता था। गणित में उसके 99 अंक आए हैं। वह इंजीनियर, आईएएस की दौड़ में न जाकर गणित का शिक्षक बनना चाहता है। उच्च शिक्षा में गणित में रिसर्च करना उसका सपना है। गौरव बताता है कि माता-पिता ने कभी कोई कमी नहीं होने दी। मोबाइल से दूर रहने वाला गौरव ऑनलाइन पढ़ाई को अच्छा तो मानता है, लेकिन उसका कहना है कि बच्चे मोबाइल पर पढ़ाई से ज्यादा दूसरे कामों में उलझ जाते हैं। पिता ने कहा कि बच्चे को अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। शुक्रवार को उसने जन्मदिन भी इसलिए नहीं मनाया। बोला - कल परिणाम आएगा, मैं टॉप आऊंगा, दोनों खुशी एक साथ ही मनाऊंगा। गौरव की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य भी खुश हैं।
विज्ञापन

प्रोफाइल -
नाम - गौरव सैनी
पिता - हरिशंकर सैनी
प्राप्तांक - 569
प्रतिशत - 94.83
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें