फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी, लक्ष्य के साथ पढ़ाई को बनाया जरूरी

विज्ञापन
पीएमएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं के परिणाम आने पर आर्यन गुप्ता को मिठाई खिलाती मां किरन गुप्?
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएमएस स्कूल के आर्यन गुप्ता ने 496 अंकों के साथ मुरादाबाद जिला टॉप करने के साथ देहरादून रीजन में तीसरा और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। आर्यन गुप्ता ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और अपनी मां को दिया है। आर्यन ने कहा कि रीजन और स्टेट मेरिट में स्थान बनाने के लिए उसने कुछ अलग नहीं किया। लक्ष्य के साथ सिर्फ एकाग्रता से मात्र चार घंटे की पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी रखी।
विज्ञापन

एमडीए कालोनी में रहने वाले आर्यन गुप्ता के पिता दिलीप कुमार आरटीओ कार्यालय में पैसेंजर टैक्स आफिसर (पीटीओ) हैं। मां किरण गृहणी हैं। आर्यन ने बताया कि वह अपने हर काम को लक्ष्य के साथ करता है। एकाग्रता से उसे हासिल भी करता है। आर्यन ने बताया कि उसने स्कूल कभी मिस नहीं किया। बुखार आने पर भी स्कूल गया। स्कूल में उसकी 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज रही है। स्कूल में एकाग्रता के साथ शिक्षकों की बताई बातों का अनुसरण किया। घर में चार घंटे पढ़ाई की है। ट्यूशन नहीं लिया और मां ने ही पढ़ाया। जिला टॉपर ने कहा कि पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए। रटने के बजाए उसे समझना जरूरी है।
आर्यन ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसका एकाउंट बना है। लेकिन वह उससे दूरी ही बनाए रखता है। आर्यन ने बताया कि उसे इंजीनियरिंग के फील्ड में जाना है। इसी लक्ष्य के साथ भविष्य की तैयारी करेगा। मां किरण ने बताया कि आर्यन ने रट्टा लगाकर पढ़ाई नहीं की। नियमित तौर पर एक घंटे सुबह और दो घंटे शाम को पढ़ाई करता था। परीक्षाओं के वक्त भी चार घंटे पढ़ाई की। उनके घर की लाइट रात 10 बजे बंद हो जाती है। किरण ने बताया कि बेटे का सोशल मीडिया वही अपडेट करती हैं। बेटा सिर्फ मतलब भर के लिए सोशल मीडिया से जुड़ता है। इसमें भी देश दुनिया की नई गतिविधियों से खुद को अपडेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें