फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाई रखने वाले टॉप-3 भंडारा संचालकों को मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क किनारे शिव भक्तों के लिए लगे भंडारे के कैंप में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए, इसके लिए निगम ने सभी संचालकों को नोटिस भी थमाया है। साफ निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने एक टीम भी गठित की है, जो सभी शिविरों में जाकर सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। अच्छी सफाई व्यवस्था रखने वाले टॉप-3 भंडारा संचालकों को नगर निगम की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह पुरस्कार महापौर, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त की मौजूदगी में दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम ने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से कांवड़ मार्ग पर सफाई हो। कहीं भी गंदगी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें