फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज की रात होगी सबसे ठंडी, नए साल पर बारिश के आसार, पश्चिमी यूपी में छाया कोहरा...तस्वीरें

Mon, 29 Dec 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

 Moradabad Weather Update Today: आज सीजन की सबसे ठंडी रात होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी तक ठंड, घना कोहरा और बीच-बीच में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

कंपकंपी छुड़ाने वाले पूस के महीने में 29 दिसंबर को सीजन की सबसे ठंडी रात होने जा रही है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। 29 दिसंबर को रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन का तापमान भी 16.5 से गिरकर 14 डिग्री पर पहुंच सकता है। एक जनवरी को बारिश के साथ नए साल का स्वागत होने के आसार हैं।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और रात का 9.5 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार तीन जनवरी तक ठंड, घने कोहरे का सिलसिला बना रहेगा। बीच में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगा। लगातार ठंडे दिन और सुबह-शाम घना कोहरा आम जनजीवन पर असर डाल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट के पीछे कई प्राकृतिक कारण सक्रिय हैं।

4 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
पहला कारण उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हैं, जो पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं। यह हवाएं वातावरण की गर्मी को तेजी से कम कर रही हैं। दूसरा कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इससे बादल और नमी रहती है, जिससे तापमान नीचे जाता है और कोहरा बनता है। तीसरा अहम कारण नमी का स्तर बढ़ना है।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
रात के समय धरती से निकलने वाली ऊष्मा कम हो रही है, जिससे सुबह के वक्त कोहरा घना हो जाता है। चौथा कारण हवाओं की गति धीमी होना है। हवा कम चलने से ठंड और कोहरा लंबे समय तक टिके रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

तारीखवार मौसम का पूर्वानुमान
29 दिसंबर: न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, अधिकतम 14 डिग्री। ठंड में और इजाफा, सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार।
30 दिसंबर: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, अधिकतम 15 डिग्री। घना कोहरा, दृश्यता में कमी।
31 दिसंबर: न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम 15 डिग्री। नए साल की पूर्व संध्या पर कोहरा छाया रहेगा।
1 जनवरी: न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अधिकतम 14 डिग्री। आसमान में आंशिक बादल, हल्की बारिश की संभावना।
2 जनवरी: न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम 15 डिग्री। फिर से घना कोहरा।
3 जनवरी: न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम 15 डिग्री। कोहरे के साथ ठंड बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित - फोटो : संवाद

खेती पर यह होगा असर
पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि घना कोहरा और ठंड गेहूं, जौ और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी है, क्योंकि इससे नमी बनी रहती है। वहीं आलू, सब्जियों और फूलों की खेती करने वाले किसानों को पाले का खतरा सता सकता है। यदि तापमान और गिरा तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें