Moradabad Weather Update Today: मुरादाबाद मंडल में तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का असर बना रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जिले में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद मंडल में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। लोगों को अभी तीन दिन कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
2 of 14
मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित
- फोटो : संवाद
वहीं शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक छाए घने कोहरे के बीच वाहन रेंगते रहे। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही मुरादाबाद समेत रामपुर, अमरोहा, संभल में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि मौसम में गलन बरकरार रही।
विज्ञापन
3 of 14
मुरादाबाद में ठंड से जनजीवन प्रभावित
- फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
4 of 14
मुरादाबाद में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
वातावरण में नमी सुबह के समय 88 फीसदी और शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा की ओर पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। पश्चिम से आने वाली हवा शुष्क होती है, जबकि पूरब से चलने वाली हवा में नमी रहती है।
विज्ञापन
5 of 14
मुरादाबाद में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन का दावा 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तहसील, नगर निगम और नगर पंचायत ने मिलाकर 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसमें 161 स्थानों पर शहर क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं। इसके अलावा सभी गोशालाओं में पशुओं की रक्षा के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 14
मुरादाबाद में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 19 रैन बसेरे हैं। 11 रैन बसेरे शहर में हैं और आठ तहसीलों में हैं। ठंड से बचाव की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
तारीख-पूर्वानुमान-स्तर
28 दिसंबर-घना कोहरा-आरेंज जोन
29 दिसंबर-घना कोहरा-आरेंज जोन
30 दिसंबर-घना कोहरा-आरेंज जोन
8 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मुरादाबाद स्टेशन पर देरी से पहुंचीं यह ट्रेनें
राजगीर स्पेशल फेयर स्पेशल (03224) : 14 घंटे लेट
आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्स. (14007) : 8:18 घंटे लेट
मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस (22453) : 3:53 घंटे लेट
बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) : 3:26 घंटे लेट
लखनऊ एसएफ एक्सप्रेस (12232) : 3:26 घंटे लेट
श्रमजीवी एसएफ एक्सप्रेस (12391) : 3:11 घंटे लेट
सुहैलदेव एसएफ एक्सप्रेस (22420) : 3 घंटे लेट
जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (22551) : 2:52 घंटे लेट
मालदा टाउन वीकली एक्सप्रेस (13430) : 3 घंटे लेट
सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) : 2 घंटे लेट
पद्मावत एक्सप्रेस (14208) : 1:41 घंटे लेट
न्यू दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417) : 1:39 घंटे लेट
9 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी में सूख रही आंखों की नमी फूल रहा युवाओं का दम
तापमान में लगातार गिरावट होने से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1600 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 300 से 350 मरीज वायरल इन्फेक्शन के होते हैं। सर्दी बढ़ने से आंखों की नमी सूख रही है और गला भी जकड़ रहा है।
10 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
आंखों में खुजली के अलावा सांस लेने में बेचैनी, घबराहट आदि की परेशानी हो रही है। युवा भी सांस फूलने, दर्द और इंफेक्शन के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक युवाओं को मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि इन दिनों सांस के करीब 30 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
11 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें भी करीब 25 फीसदी युवा हैं। क्योंकि उनको कार्य करने के लिए बाहर जाना पड़ता है, ऐसे में वह कम तापमान और धुंध के सीधे संपर्क में आ रहे हैं। कोहरा और उसमें मिली धूल के कण सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इससे सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं। इसकी वजह से युवाओं को सीने में दर्द, थोड़ी दूर पैदल चलने, सुबह जागने के बाद सांस फूलने और चक्कर आने की समस्या हो रही है।
12 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
हीटर और ब्लाेअर से सूख रही आंखों की नमी
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सेन ने बताया कि 20 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। आंखों का लाल होना, पानी आना, खुजली होना आदि समस्या हो रही है। तापमान कम होने की वजह से ज्यादातर लोग हीटर, ब्लोअर चलाते हैं। इससे आंखों की नमी कम होती है।
13 of 14
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
कड़क और सूखापन लगता है। युवाओं के अलावा बच्चों में भी समस्या आ रही है। उनके चश्मे के नंबर बढ़ रहे हैं। जो लोग कामकाजी हैं और स्क्रीन टाइमिंग ज्यादा है, उनके लिए 20-20 का नियम है। उन्हें हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए आंखों को बंद करना है।
मुरादाबाद में कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन। जनजीवन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल से पीड़ित व्यक्ति को ठीक होने में एक सप्ताह से दस दिन का लग रहा है। इस दौरान उन्हें खांसी की भी बहुत समस्या हो रही है। युवाओं को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और धूम्रपान न करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मॉर्निंग वॉक के बजाय धूप निकलने पर ही टहलने के लिए कहा जा रहा है। - डॉ. आशीष सिंह, फिजिशियन, जिला अस्पताल