फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सीट लॉक करने की प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह अगस्त कर दी है। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने वांछित महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के सभी सेमेस्टर एवं वार्षिक पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण के पंजीकरण तथा परास्नातक प्रथम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन पहले ही कराए जा चुके हैं। तकनीकी कारणों के चलते अब महाविद्यालयों को छह अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर सीट लॉक करने का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश लॉक करने से पहले उसके पंजीकरण फॉर्म की पूरी तरह जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसका सुधार महाविद्यालय स्तर पर ही कराया जाए। एक बार समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लॉक होने के बाद विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश उसकी लिखित सहमति के बिना लॉक नहीं किया जाएगा। साथ ही महाविद्यालय केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रवेश लॉक करेंगे, जिनके लिए उन्हें सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय से स्थायी या अस्थायी संबद्धता प्राप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें