फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 12 घंटे क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे आईएमए के डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने के विरोध में (आईएमए) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक शुक्रवार को कलक्ट्रेट गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक हड़ताल रहेगी। अध्यक्ष आईएमए मुरादाबाद शाखा का कहना है कि तीन-तीन घंटे के स्लॉट तैयार किए गए हैं। प्रत्येक स्लॉट में आठ से दस चिकित्सक धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डा. भगतराम राणा का कहना है कि यह क्रमिक भूख हड़ताल है। प्रत्येक तीन घंटे बाद अगला ग्रुप धरना स्थल पर पहुंच जाएगा और प्रदर्शन में शामिल हो चुके चिकित्सक अपनी क्लीनिक पर चले जाएंगे। आईएमए के पदाधिकारी लगातार 12 घंटे तक धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे और वह अपने सहयोगी चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए तीन अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। चार स्लॉट में भूख हड़ताल पर करीब 60 चिकित्सक शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में एक फरवरी से 14 फरवरी तक हड़ताल कर रही है। इसमें जिलेवार हड़ताल हो रही है। मुरादाबाद में हड़ताल 12 फरवरी को होगी। 15 फरवरी को अध्यक्ष और सचिव समेत करीब दस चिकित्सक लखनऊ कूच करेंगे और सरकार से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन मिक्सोपैथी के खिलाफ है। सरकार ने 19 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें मिक्सोपैथी के चिकित्सकों को कुछ महीने का प्रशिक्षण देकर 58 सर्जरी की अनुमति दी थी। इसी के विरोध में आईएमए क्रमिक भूख हड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें