फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

विज्ञापन
मृत सिपाही के परिजनों से बातचीत करते एसएसपी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात पीतल नगरी बस अड्डे के सामने अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी से सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया। 22 फरवरी को सिपाही की शादी होनी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले प्रदीप कुमार यादव मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के खोला थानाक्षेत्र के धवाना गांव निवासी थे। प्रदीप कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में 2018 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी तैनाती मुरादाबाद के कटघर थाने में चल रही थी। प्रदीप कुमार यादव यहां पीतल नगरी बस अड्डे के पीछे किराए पर मकान ले रखा था। कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार तड़के तीन बजे प्रदीप की ड्यूटी थाने के पहरे में लगी थी। बुधवार देर रात वह करीब ढाई बजे पैदल ही कमरे से थाने के लिए चले थे। पीतलनगरी बस अड्डे सामने अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सिपाही को गंभीर हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही थाने से पुलिस कर्मी आ गए और वह सिपाही को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर सिपाही को रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार को लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे और भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी अस्पताल पहुंच गए और हादसे की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों से लीं। गुरुवार दोपहर सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद पुलिस लाइन में सिपाही प्रदीप कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। यहां एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात अशोक कुमार समेत सीओ भी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
22 फरवरी को होनी थी शादी
मुरादाबाद। बेटे की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सुबह ही मुरादाबाद पहुंच गए। पिता ईश्वर चंद, मां अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को प्रदीप की शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। प्रदीप छुट्टी लेकर घर आने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें