फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं आएगी दून एक्सप्रेस, 45 ट्रेनें प्रभावित

Tue, 13 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
भले ही कोहरा कम होने लगा है लेकिन ट्रेनों की टाइमिंग में कोई सुधार नहीं है। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। देरी से चल रही हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस (13009) सोमवार को कैंसिल रही। जबकि मंगलवार को दूहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस (13010) निरस्त रहेगी। वहीं कोहरे के चलते मंडल में पैंतालिस ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से कोहरे में कमी आई। दिन में पूरी तरह धूप खिली रही। वहीं रात के समय भी और दिनों की तुलना में कोहरा कम ही रहा। बावजूद इसके ट्रेनों की रफ्तार में सुस्त रही। ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें बीस-बीस घंटे की देरी से चल रही है। सोमवार को हावड़ा से आने वाली दून एक्सप्रेस मुरादाबाद नहीं आई। ये ट्रेन निरस्त रही।

इसके चलते देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त रहेगी। इसके पूर्व में भी कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं। दूसरी ओर कोहरे के चलते श्रमजीवी, सप्तक्रांति, मुजफ्फरपुर पोरबंदर, नौचंदी, दिल्ली फैजाबाद, बेगमपुरा, लखनऊ मेल सहित 45 ट्रेनों लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें