फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों ने नील गया के बच्चे को किया घायल, लोगों ने बचाया

Wed, 07 Jan 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कुत्तों ने नील गाय के बच्चे को दौड़ते हुए हमला कर उसे घायल कर दिया। आबादी के बीच पहुंचने पर मोहल्ले वालों ने उसे कुत्तों के झुंड से जैसे-तैसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने जंगल से एक नील गाय के बच्चे को दौड़ा लिया। वह बचने के चक्कर में आबादी की ओर दौड़ पड़ा और नगर के मोहल्ला फकीरगंज पहुंच गया। जब मोहल्ले के लोगों ने उसे देखा तो कुत्तों से उसे बचाया। इस दौरान वह घायल हो गया, जिस पर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर नील गाय के घायल बच्चे का इलाज कराया। वहीं दूसरी ओर कांठ तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर चौहरा में एक सियार नलकूप के कुएं में गिर गया। पीआरवी 112 की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बमुश्किल बाहर निकाला। डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि नील गाय के बच्चे और सियार को इलाज के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें