फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश का कहर, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात झुलस गए। बिलारी क्षेत्र के गांव चिड़ियापुर में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला ज्ञानवती की जान चली गई।
विज्ञापन

हादसा सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा व कनैटा के जंगल में हुआ। शनिवार शाम गांव हाजीपुर तरारा के जंगल में मजदूर यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। इसी समय बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठ गए, तभी तेज आवाज के साथ बिजली ट्रैक्टर ट्राली पर गिरी और चीख-पुकार मच गई। उझारी निवासी रिफाकत (55), हाजीपुर तरारा निवासी प्रेमचंद (23) और राजेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उझारी निवासी वसीम, नवाजिश, अनीश और हाजीपुर तरारा निवासी कलवा, इमरान, मोमराज और देवेंद्र झुलस गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें