बताया जा रहा है कि माफी मांगने के बाद आरोपी युवकों को छोड़ दिया गया है। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
मुरादाबाद केमूंढापांडे थानाक्षेत्र में किशोरियों से छेड़खानी के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में युवती व किशोरियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही थीं। विरोध करने पर आरोपी युवक लड़कियों को धमकी देते थे। बताया जा रहा है कि किशोरियों ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को सबक ठिकाने की योजना बनाई।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन युवक गांव में पहुंच गए। उन्होंने किशोरियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पेड़ से बांध लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान किशोरियों ने भी युवकों को चप्पलों से पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। सूचना मिलने पर आरोपी युवकों के परिजन आ गए।