फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्मकर्मी की आत्महत्या के मामले में तीन साल बाद पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फर्मकर्मी की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी पत्नी सोनिया को मझोला पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया। महिला तीन साल से सहारनपुर जिले में रह रही थी। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी फर्म कर्मी मोनू (35) ने 23 फरवरी 2023 की शाम फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले मोनू की मां रामवती की तहरीर पर पुलिस ने मोनू की पत्नी सोनिया, पड़ोस में रहने वाले संजय और उसके भाई विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। आरोप लगाया कि बहू सोनिया पड़ोसी संजय और उसके भाई विनोद के साथ मिलकर पति रामकिशोर के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। सोनिया ने अपने पति मोनू को भी प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन साल बाद मुख्य आरोपी सोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सहारनपुर जिले के मंडी मोहल्ला मातागढ़ पुराना चिलकाना अड्डा के पास रह रही थी। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सोनिया को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें