मुरादाबाद स्टेशन से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें आज (सोमवार) से महीनेभर अमृतसर तक नहीं जाएंगी। ऐसा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर वाशेबिल एप्रिन का काम शुरू होने से हुआ हैै। 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक तीन जोड़ी ट्रेनें जालंधर तक ही जाएंगी।
इसमें टाटा अमृतसर एक्सप्रेस, जनसेवा और जननायक एक्सप्रेस शामिल हैं। जालंधर से ही इन ट्रेनों का संचालन होगा। फिरोजपुर मंडल के अमृतसर स्टेशन के प्लेटफार्म पर वाशेबिल एप्रिन का काम चल रहा है। इसके चलते निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
कई ट्रेनें अमृतसर स्टेशन तक नहीं जाएंगी। इसमें मुरादाबाद से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। 26 दिसंबर से टाटा से अमृतसर तक जाने वाली टाटा अमृतसर एक्सप्रेस (18103-04), सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209-10) और दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (152011-12) अमृतसर नहीं जाएंगी। ये ट्रेनें जालंधर तक ही जाएंगी। जालंधर से ही टाटा, सहरसा और दरभंगा के लिए चलाई जाएंगी। ये व्यवस्था 25 जनवरी तक चलेगी।