फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मुरादाबाद जिले में बढ़ गए 37 हजार वोटरों के नाम, 22 को फाइनल सूची होगी जारी

Tue, 14 Apr 2026 11:37 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में पंचायत चुनाव से पहले डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद करीब 37 हजार नए वोटर जोड़े गए हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 15.10 लाख हो गई है। दो चरणों में 1.24 लाख डुप्लीकेट नाम हटाए गए है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन से मिली डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के सत्यापन के बाद जिले में करीब 37 हजार वोटर बढ़ गए हैं। मतदाता पुनरीक्षण से पहले जिले की पंचायतों में 14.73 लाख वोटर थे। अब इनकी संख्या 15.10 लाख हो गई है। 

विज्ञापन


मतदाताओं की फाइनल सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। जिले में पंचायत चुनाव से जुड़े वोटरों की सूची की एआई से जांच कराई गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए जिला प्रशासन को भेजी थी।

पहले चरण में आयोग ने 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। जांच के बाद पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए। सभी लोगों के नाम सूची से हटाए गए। दूसरे चरण आयोग ने 4.66 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी।
विज्ञापन


इस सूची का बीएलओ ने सत्यापन किया। दूसरी सूची में 53 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। दोनों चरणों में 1.24 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सत्यापन के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। सूची से नाम हटाने और नए नाम जोड़ने के बाद पंचायतों में मतदाताओं की संख्या करीब 15.10 लाख हो गई है।

जो मतदाता पुनरीक्षण से पहले की संख्या से करीब 37 हजार अधिक हो गई है। पहले जिले की पंचायतों में 14.73 लाख वोटर थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गाैतम ने बताया कि फाइनल सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी।

विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने मिले थे डुप्लीकेट मतदाता
ब्लॉक                          मतदाता
मुरादाबाद सदर            18501
मूंढापांडे                      30951
भगतपुर टांडा               29604
ठाकुरद्वारा                   19985
डिलारी                       26996
बिलारी                       34848
कुंदरकी                     47490
छजलैट                     27009

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें