जिले में 643 ग्राम पंचायतें मौजूद
मुरादाबाद जिले में 1208 गांव और 643 ग्राम पंचायतें मौजूद हैं। साथ नगर पंचायतों की संख्या आठ और दो नगर पालिकाएं हैं। इस मामले में पहले शासनादेश आया था कि एक हजार से अधिक आबादी के गांवों को नई ग्राम पंचायतों का दर्जा दिया जाएगा लेकिन जिले में पहले ही ग्राम पंचायतें बढ़ा दी गई थी। इस कारण वर्तमान परिसीमन का असर जिले पर नहीं पड़ सका। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों से लेकर नगर पालिका और पंचायतों में सियासी पारा गरम हो गया है।
तहसील स्तर पर सत्यापन का कार्य कराए गए हैं। 2.11 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए गए। 2.28 लाख नए वोटर जुड़े हैं। अब मतदाताओं की संख्या 14.91 लाख हो गई है। - संगीता गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी