फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुफ्त राशन दिलाने के नाम पर तीन हजार महिलाओं से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली निवासी युवक ने एक संस्था के जरिये महिलाओं को मुफ्त राशन, पेंशन, सिलाई मशीन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी की। करीब 3000 महिलाओं से हुई ठगी का मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच एसटीएफ को साैंप दी गई। बरेली एसटीएफ ने शनिवार को कांठ पहुंचकर जांच शुरू कर दी और महिलाओं के बयान दर्ज किए। कांठ निवासी नाजमा, आसमा, फरजाना, सानिया, सरीफन, आसमीन समेत अन्य महिलाओं ने अधिकारियों को दी गई शिकायत में बताया कि नगर के मोहल्ला पृथ्वीगंज में दिल्ली निवासी युवक ने संस्था खोली थी। स्थानीय लोगों को भी रोजगार देने का सांझा देकर संस्था से जोड़कर एजेंट बनाया गया। आरोप है कि उसने कई महिलाओं को संस्था का सदस्य बनाकर अपने नीचे अन्य महिलाओं को जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

साथ ही संस्था की ओर से महिलाओं को मुफ्त राशन, विधवा पेंशन, सिलाई मशीन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद नगर के साथ ही सलेमपुर, गढ़ी, सिकंदराबाद, मधुपुरी इनायतपुरी, नयागांव, कासमपुर, अकबरपुर चैंदरी, मुख्त्यारपुर नवादा, अहमदपुर निंगू नंगला क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं भी संस्था से जुड़ गईं।
आरोप है कि आरोपी ने 3000 महिलाओं को लाभ दिलाने और उनका रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर उनके आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक डिटेल, फोटो आदि सहित किसी से 300 तो किसी से 500 और 800 रुपये भी ले लिए। महिलाओं को न तो मुफ्त राशन ही मिला और न ही पेंशन व सिलाई मशीन आदि। आरोप है कि इसके बाद युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें