फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बोर्ड परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज सोमवार से हो रहा है। शनिवार को केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीआईओएस का कहना है कि किसी भी तरह के असमंजस से बचने के लिए विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक है। सुबह की पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की हिंदी और दूसरी पाली में हेल्थ केयर विषय की परीक्षा है।
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की पहली पाली में सैन्य विज्ञान और दूसरी पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा है। शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के रख-रखाव, पेयजल, परीक्षा कक्षों में सीटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर के संचालन को परखा। विद्यार्थियों के अनुक्रमांक के हिसाब से उनके बैठने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सीटों पर रोल नंबर की चिट चिपकाई गई। इसके अलावा शिक्षकों ने भी अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थित मॉनीटरिंग सेल से भी सीसीटीवी कैमरों के संचालन की व्यवस्थाओं को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें