फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक भवन में चलेंगी तीन पॉलीटेक्निक...देखिए लापरवाही की इंजीनियरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्या आपने ऐसी कोई ऐसा भवन देखा है जहां एक साथ तीन पॉलीटेक्निक संचालित की जा रही हों। यदि नहीं..तो मुरादाबाद में देख लीजिए। यहां पर राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद और राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा पहले से ही चल रही थी और अब राजकीय पॉलीटेक्निक असगरीपुर भी शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। भले ही यहां पर फर्नीचर और टीचर की पर्याप्त व्यवस्था न हो लेकिन स्थानीय प्रशासन आदेश का पालन करने में जुटा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में स्वयं के सिविल, मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल ब्रांच में करीब 600 विद्यार्थी और राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा में मैकेनिकल और आर्किटेक्चर के तीन सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। राजकीय पालीटेक्निक ठाकुरद्वारा वर्ष 2016-17 से संचालित किया जा रहा है। निदेशालय ने राजकीय पॉलीटेक्निक असगरीपुर संभल में जून माह से सिविल ब्रांच शुरु करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एआईसीटी से सिविल ब्रांच में 60 सीटों के संचालन की अनुमति के लिए आवेदन किया है। अनुमति के बाद जून माह से विद्यार्थियों का दाखिला असगरीपुर पॉलीटेक्निक के नाम से लेंगे लेकिन संस्था का संचालन राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में होगा और इसकी जिम्मेदारी यहां के प्रधानाचार्य धीरेंद्र यादव को दी गई है।

फर्नीचर और टीचर दोनों की होगी समस्या
शिक्षकों के अनुसार विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए एक संस्था की जरूरत के हिसाब से लगभग दस क्लासरूम और सभी ब्रांच की प्रयोगशालाएं हैं। ठाकुरद्वारा के लिए भी इतनी ही व्यवस्था चाहिए, लेकिन अभी ठाकुरद्वारा के मैकेनिकल ब्रांच के विद्यार्थी मुरादाबाद के विद्यार्थियों के साथ पढ़ाई करते हैं। यदि शिक्षकों की बात करें तो मुरादाबाद में सिविल ब्रांच में सिर्फ एक ही शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं ठाकुरद्वारा संस्था में 48 स्टाफ की नियुक्ति होनी है। वर्तमान में अभी दो शिक्षक और एक बाबू की ही हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब असगरीपुर की संस्था भी संचालित होने लगेगी तो फिर विद्यार्थियों को पढ़ाने की चुनौती खड़ी हो जाएगी। ठाकुरद्वारा पॉलीटेक्निक का भवन विभाग को हैंडओवर तो हो गया है लेकिन यदि जून माह तक मुरादाबाद से स्थानांतरित नहीं किया गया तो विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन




वर्ष 2011 में हुआ निर्माण, भवन होने लगा जर्जर
वर्ष 2011-12 में संभल के असगरीपुर में राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण किया गया था लेकिन यहां पर कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। इसकी वजह से पूरे परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं। छतों का प्लास्टर भी टूटने लगा है। यहां तक कि खिड़कियों का कांच भी टूट गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 और वर्ष 2021 में भी संस्था शुरु करने के प्रयास हुए थे। इसके लिए एआईसीटी में ब्रांच संचालन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, लेकिन कागजात पूरे न होने की वजह से आवेदन निरस्त कर दिया गया था।


वर्जन...

राजकीय पॉलीटेक्निक असगरीपुर को जून माह से शुरु करने के निर्देश मिले हैं। ठाकुरद्वारा पालीटेक्निक के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अभी तब बजट आवंटित नहीं हुआ है। तीनों संस्थाओं के एक साथ संचालन में चुनौती आएगी लेकिन शासन से वार्ता कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे।धीरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें