फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जाएंगे शहर के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दिनांक पांच से आठ दिसंबर तक मिर्जापुर में आयोजित हुई थी। इसमें मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्र्शन किया। तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें कृषिता सैनी, अंजलि गौतम व आशीष सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो दल में शामिल हैं। कृषिता, अंजलि व आशीष अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी हैं। मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव शाहवेज अली ने तीनों खिलाड़ियों को ताइक्वांडो यूनीफॉर्म व पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक मध्य प्रदेश में आयोजित होनी है। इस अवसर पर आसिफ सिद्दीकी, केशव थापा, सुमित शर्मा, संदीप कुमार, रोहित कुमार, शोभित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें