फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लूट की योजना बना रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने गागनवाली मैनाठेर पुलिया के पास से शनिवार की देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। पुलिस का दावा है कि तीनों लूट और डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार मझोला पुलिस ने गश्त के दौरान गागनवाली पुलिया के पास से शनिवार की रात तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मणपुरी चिड़ियाटोला निवासी अनुराग उर्फ पोपू और गोलू उर्फ शिवम, गायत्रीनगर निवासी लक्की उर्फ रक्षित भटनागर शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, दो चाकू और 590 रुपये बरामद किया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि तीनों डकैती और लूट की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रामतलैया मदन कुमार, मुख्य आरक्षी इंद्रपाल सिंह, आरक्षी दीपक तोमर सहित अन्य लोग शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें