फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में सेल्समैन समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बैंक शाखा के सेल्स मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के रौंडा निवासी शकील अहमद सिविल लाइंस थाने में 29 अप्रैल को
केस दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि उसने साल 2019 में रामपुर रोड स्थित जवाहर मोटर्स शोरूम में बैठने वाले मझोला के मंगूपुरा निवासी संदीप कुमार से बाइक फाइनेंस कराई थी। संदीप ने उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की लालाटीकर शाखा के दो चेक दिए थे। इसके बाद वह बाइक लेकर चला गया था। उसने आरोप लगाया था कि इसके बाद संदीप कुमार एचडीएफसी फाइनेंस से जुड़ गया था। शकील का आरोप है कि कुछ माह बाद उसके बैंक खाते से रुपये कट गए। इसके अलावा शकील के नाम से एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा से 87 हजार रुपये का लोन लिया गया है। किस्त न जमा करने की दशा में उसके खाते से रकम माइनस में पहुंच गई। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर पता किया तो संदीप कुमार, उसके साथी राहुल कुमार एवं लोकेश कुमार ने एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा के सेल्स मैनेजर आशीष अग्निहोत्री के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर लोन लिया था। आरोपियों ने लोन से किसी रजनीश के नाम से बाइक निकलवाई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर के गोविंद नगर निवासी सेल्स मैनेजर आशीष अग्निहोत्री, मझोला के लाकड़ी फाजलपुर पुराना मजरा निवासी लोकेश चौहान और मंगूपुरा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में आशीष अग्निहोत्री जिगर कॉलोनी में रहते हैं। इस मामले में चौथे आरोपी राहुल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें