मुरादाबाद। शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कचहरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बगिया स्थित चेंबर को भी देखा। जिसे लेकर पिछले दिनों बेंच और बार आमने सामने आ गई थीं। न्यायमूर्ति ने कचहरी मे होने वाले अतिक्रमण को भी गलत बताया। इलाहाबाद से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह द्वारा कचहरी का निरिक्षण किया गया जिसमें उन्होंने न केवल अदालतों का हाल जाना बल्कि पिछले दिनों जिस चैंबर निर्माण को लेकर हंगामा हुआ था उस स्थान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी अधिवक्ता को बैठने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन किसी प्रकार का अतिक्रमण भी नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश डाक्टर अजय कुमार एव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी एवं जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रशासनिक न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह का स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने बार और एल्डर कमेटी को निर्देश दिए कि चैम्बर्स की वजह से अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।